मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं: परनीत कौर
12-Apr-2024 11:23 PM 1933
पटियाला, 12 अप्रैल (संवाददाता) पूर्व विदेश राज्य मंत्री एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का भरोसा जताया। यहां जारी एक बयान में पटियाला के सांसद ने कहा, “ मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि भाजपा परिवार तेजी से बढ़ रहा है और रोजाना सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ये लोग एक विकास केंद्रित पार्टी का हिस्सा बनने के लिये उत्साहित हैं जो वास्तव में आम जनता की भलाई के लिये काम करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^