मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश : पाठक
23-Apr-2024 11:03 PM 8712
बहराइच 23 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को कहा कि केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार में पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। अब भ्रष्टाचारी जेल में है और भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो गया है। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. आनंद गौड़ की नामांकन सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकार योजनाएं तो बनाती थी लेकिन उसको धरातल पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खेल होता था। पूर्व की सरकारें गरीबों के लिए योजनाएं तो बनाती थी लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। आज मोदी सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं सबका लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों को मिल रहा है। श्री मोदी ने बिचौलिया राज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। सरकार की मदद सीधे खाते में मिल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^