मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि
24-May-2023 10:39 PM 3655
नयी दिल्ली, 24 मई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष फ्रांस के पेरिस में 14 जुलाई को बास्टिल-दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी नयी दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने बुधवार को ट्विटर पर दी। श्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस की परेड में शामिल होने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले फ्रांस सरकार ने 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^