मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से अफगानिस्तान पर बात की
31-Aug-2021 11:16 PM 5618
नयी दिल्ली 31 अगस्त (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल के साथ अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम और इसके क्षेत्र तथा विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्बर हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में अनेक लोग हताहत हुए थे। उन्होंने स्थिर तथा सुरक्षित अफगानिस्तान के महत्व पर बल दिया और इस संदर्भ में भारत तथा यूरोपीय परिषद की संभावित भूमिका पर भी बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर एक दूसरे से बात करते रहेंगे। उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^