मोदी ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया
20-Dec-2024 10:15 PM 6632
नयी दिल्ली 20 दिसमबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्य ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संदेश में कहा , “ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^