मोदी ने मलेरिया की रोकथाम को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया :सैनी
29-Dec-2024 07:35 PM 7478
चंडीगढ़, 29 दिसंबर (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र में मलेरिया रोकथाम पर किये गए कार्य को पूरे देश के लोगों को मन की बात कार्यक्रम में सुनाया। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को बताया कि कुरुक्षेत्र ने मलेरिया को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया गया है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी पाई और लोगों को रेडियो व अन्य माध्यमों से संदेश देकर जागरूक करते हुए मलेरिया पर अंकुश लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की तारीफ की और भारत में मलेरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। उन्होंने सेक्टर-9 पंचकूला में आज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ के बारे में अवगत करवाया है। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ अहम विषय है। महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, ये कार्यक्रम प्रेरणादाय भी है। इस कार्यक्रम से हमें खेल, खेती, स्वास्थ्य व रोजगार सहित अनेक क्षेत्रों की अहम जानकारी प्राप्त होती है। किसानों द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनाकर सामूहिक कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा नई-नई इनोवेशन की भी जानकारी मिलती है। जिन्हें हम अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^