मोदी ने महानायकों की जयंती नई ऊर्जा के साथ मनाने की पहल की: राठौड़
27-Oct-2024 11:46 PM 8753
जयपुर, 27 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने की घोषणा की है। श्री मोदी की यह अभिनव पहल प्रेरणादायक साबित होगी। श्री राठौड़ ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की 115वीं कड़ी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने बीते वर्षाें में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती नई ऊर्जा के साथ मनाकर देश की नई पीढ़ी को नई प्रेरणा दी है। सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा ने देश की एकता के लिए जो कार्य किए हैं, वे अब नई पीढ़ी के सामने लाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह अभिनव पहल भी प्रेरणा दायक साबित हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^