मोदी ने किया महाकवि भारती के लेखन संग्रह का विमोचन
11-Dec-2024 08:40 PM 5529
नयी दिल्ली 11 दिसंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाकवि सुब्रमण्यम भारती के लेखन संग्रह का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर श्री मोदी ने उनकी संपूर्ण संकलित रचनाओं के अंतिम पांच खंडों का लोकार्पण किया। ‘काला वरिसायिल भारती पदैप्पुगल’ शीर्षक से प्रकाशित इन 23 खंडों का चयन और संपादन सीनी विश्वनाथन ने किया है। इस लोकार्पण समारोह में वह भी उपस्थित थे। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने लोकार्पण से पहले इन खंडों के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। लोकार्पण समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन तथा संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणीश चावला और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय भाषाओं के महत्त्वपूर्ण साहित्यकार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने‌ श्री सीनी विश्वनाथन के छह दशकों के श्रम को सराहते हुए कहा कि उनका यह कार्य साहित्य जगत के लिए एक मील का पत्थर बनेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^