मोदी ने जर्मन चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज से बातचीत की
20-May-2025 10:26 PM 7546
नयी दिल्ली, 20 मई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जर्मनी के नये चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से टेलीफोन पर बात की और भारत जर्मनी रणनीतिक साझीदारी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “जर्मनी के चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से बात की और उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^