मोदी ने जनरल सैन मार्टिन को दी श्रद्धांजलि
06-Jul-2025 12:48 AM 7788
ब्यूनस आयर्स/ नयी दिल्ली 05 जुलाई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां ब्यूनस आयर्स में सैन मार्टिन स्मारक जाकर अर्जेंटीना के जनरल सैन मार्टिन को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक अर्जेंटीना, चिली और पेरू के मुक्तिदाता माने जाने वाले जन नायक जनरल सैन मार्टिन के सम्मान में बनाया गया है। श्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार सुबह यहां पहुंचे थे। वह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर यहां की आधिकारिक यात्रा पर हैं। श्री मोदी का आज ही राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^