मोदी ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया: डोटासरा
21-Apr-2024 07:09 PM 7765
अजमेर 21 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक जो भी वायदे पूरे नहीं हुए। इसलिए केन्द्र में परिवर्तन जरूरी है। श्री डोटासरा रविवार को अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चैधरी के समर्थन में किशनगढ़ के अरांई में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस को वोट करने की अपील कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुये कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की कई योजनाओं का भी बखान किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री चैधरी राजनीति के साथ दूध उत्पादकों, ग्रामीणों एवं काश्तकारों के लिए भी बेहतर कार्य कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^