मोदी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावभीनी विदाई दी
09-Jan-2023 11:03 PM 8544
इंदौर, 09 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होकर इन्दौर विमानतल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, कलेक्टर इलैया राजा टी ने भावभीनी विदाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^