मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की जल परियोजनाएं हो रही साकार- भजनलाल
13-Oct-2024 09:34 PM 2835
सूरत/जयपुर, 13 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने देश में जल संचय के क्षेत्र में ’कैच द रेन’ अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी पहल बताते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और राजस्थान की जल परियोजनाएं भी साकार हो रही हैं। श्री शर्मा रविवार को गुजरात के सूरत में जल संचय-जन भागीदारी- जन आंदोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश में जन आंदोलन बनेगा, जिससे जन भागीदारी बढ़ेगी और जल संचय होगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने राजस्थान की जल आवश्यकता को समझते हुए वर्ष 2003 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही राजस्थान और मध्यप्रदेश के मध्य ईआरसीपी परियोजना का एमओयू तथा हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौता हुआ। देवास परियोजना के तहत उदयपुर में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^