मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने देखा बदलता भारत: योगी
25-May-2024 08:15 PM 5198
गाजीपुर, 25 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने बदलते भारत को देखा है। श्री मोदी की उपस्थिति में श्री योगी ने कहा “ मोदी के नेतृत्व में हमने बदलते भारत को देखा है। 2014 से पहले और 2024 के भारत में जमीन-आसमां का अंतर आया है। 2014 से पहले अविश्वास व पहचान का संकट था, लेकिन आज पहचान का संकट नहीं है। दुनिया भारत को अब सम्मान की दृष्टि से देखती है। पीएम मोदी दुनिया में जहां भी जाते हैं, पलक पांवड़े बिछाकर पूरा देश उनके स्वागत में उमड़ पड़ता है। दुनिया में भारत के पासपोर्ट का सम्मान बढ़ा है। कोई विदेशी पूछता है कि आप कहां से आए हैं, जवाब में भारत बोलने पर वह सम्मान से कहता है कि अच्छा, मोदी के इंडिया से।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^