मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में रचेगा इतिहास-भजनलाल
19-Mar-2024 07:06 PM 9734
जोधपुर 19 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव और कड़ी मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचेगा। श्री शर्मा उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी सम्मिलित हुए। इसमें लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर-सिरोही, पाली और जोधपुर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने श्री चौधरी के साथ संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा कर संवाद किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों और कार्ययोजनाओं पर भी मंथन हुआ। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि दस साल के कार्यकाल में श्री मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति सहित विभिन्न ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^