मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीब को गणेश मानकर करती है सेवा: भजनलाल
24-Apr-2024 10:33 PM 3580
प्रतापगढ़, 24 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण, विकास, सीमा सुरक्षा तथा दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने के लिए काम करते हैं और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गरीब को गणेश मानकर सेवा का कार्य कर रही है। श्री शर्मा बुधवार को प्रतापगढ़ के धमोत्तर में भाजपा प्रत्याशी सी पी जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल घोषणाएं करते हैं और उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को 3500 रुपये का बेरोजगारी भत्ते जैसी विभिन्न घोषणाएं की थी लेकिन इनमें से कुछ भी धरातल पर मूर्त रूप नहीं ले सकी। उन्होंने कहा कि हम घोषणा नहीं संकल्प करते हैं तथा संकल्प पत्र में जनता से किए 45 प्रतिशत वादे अब तक पूरे भी कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^