मोदी के ग्यारह साल भारत के परिवर्तन, प्रगति और गौरव के वर्ष-भजनलाल
10-Jun-2025 08:25 PM 7696
जयपुर, 10 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अद्भुत यात्रा को भारत के लिए परिवर्तन, प्रगति और गौरव के कल्याणकारी वर्ष बताते हुए कहा है कि उनके मजबूत संकल्प, अदम्य इच्छाशक्ति और जन-केंद्रित दृष्टिकोण ने भारत की तस्वीर बदली हैं, जिससे देश की न केवल आर्थिक और तकनीकी प्रगति हुई बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत भी पुन: स्थापित हुई हैं। श्री शर्मा ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति बन रहा है बल्कि हमारा देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। वर्ष 2014 से पूर्व भारत चुनौतियों से जूझ रहा था लेकिन पथ प्रदर्शक श्री मोदी ने मजबूत संकल्प, अदम्य इच्छाशक्ति और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी। प्रधानमंत्री ने न केवल भारत को एक नई दिशा दी बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक और शक्तिशाली पहचान भी दिलाई और आज भारत की आवाज विश्व मंच पर न केवल आदर से सुनी जाती है बल्कि उसका सम्मान भी किया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^