मोदी का महा जनसंपर्क अभियान हुआ फ्लॉप शो: राठौड
31-May-2023 11:46 PM 7506
अजमेर 31 मई (संवाददाता) राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महा जनसंपर्क अभियान को फ्लॉप शो करार दिया है। अजमेर दौरे पर आए श्री राठौड़ ने खादिम टूरिस्ट बंगलो में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने अजमेर प्रवास के दौरान प्रदेश एवं अजमेर की जनता को निराश किया है। श्री राठौड़ ने कहा कि उन्होंने पूर्ववी राजस्थान नहर परियोजना पर कोई घोषणा नहीं की जिससे प्रदेश के 13 जिलों के विकास पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। नहीं उन्होंने प्रदेश के लिए घोषणा की। इतना ही नहीं अजमेर व पुष्कर विकास योजनाओं पर भी वे कुछ नहीं बोले जबकि पुष्कर विकास की मांग वर्षों पुरानी केन्द्र के पास लंबित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^