मोदी का ‘कलारी’ का जिक्र उधमपुर के लिए सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है: जितेंद्र
16-Apr-2024 11:47 PM 3795
जम्मू, 16 अप्रैल (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 अप्रैल को उधमपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए स्थानीय व्यंजन ‘कलारी’ का जिक्र करना उधमपुर के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह बात केंद्रीय मंत्री और उधमपुर-डोडा-कठुआ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर शहर में एक रैली को संबोधित करते हुयी कही। उन्होंने कहा कि उधमपुर भाग्यशाली है कि हमारे पास एक ऐसा प्रधान मंत्री है जो न केवल स्थलाकृति के साथ-साथ इसके फायदे और बाधाओं से भी परिचित है। यह क्षेत्र कांग्रेस शासन की आधी सदी से अधिक की खामियों की भरपाई करने और इस पूरे क्षेत्र को देश के विकसित क्षेत्रों के बराबर लाने के लिए इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने में भी हमेशा आगे रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^