मोदी का भाेपाल में रोड शो
24-Apr-2024 08:41 PM 4885
भोपाल, 24 अप्रैल (संवाददाता) कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो शुरु हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी राजधानी भोपाल के न्यूमार्केट क्षेत्र में खुले वाहन में हाथ में कमल का फूल लेकर रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आलोक शर्मा भी उनके साथ वाहन में सवार हुए। प्रधानमंत्री का ये भव्य 'भगवा' रोड शो लगभग एक किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है। इस दौरान स्थान-स्थान पर विभिन्न समाजों के लोग उनका स्वागत करेंगे। पूरे रास्ते को भगवा ध्वज से सजाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^