मोदी भ्रष्टाचार हटाने तो विपक्ष मोदी हटाने की बात करता है : राजवीर सिंह
12-May-2024 07:28 PM 4617
जौनपुर, 12 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री राजवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार हटाओ की बात करतें है, तो एकजुट विपक्ष मोदी हटाओ की बात करता है। विपक्ष लोगों को झूठ बोल भ्रमित करने का कार्य कर रहा है । पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री राजवीर सिंह ने मल्हनी विधानसभा के उटरुकला गांव में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कहा कि आप के एक वोट का ही परिणाम रहा कि आज मोदी ने नासूर बन चुकी धारा 370 को चुटकी बजाकर खत्म कर दिया, लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ। आज उज्ववला गैस योजना, इज्जत घर, किसान सम्मान निधि, निःशुल्क खाद्यान्न जैसे योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^