मोदी और पुतिन ने की टेलीफोन पर बात
20-Dec-2021 09:51 PM 5955
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच आज टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई जिसमें दोनों नेताओं ने भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक के कुछ मुद्दों पर आगे बढ़ने के बारे में चर्चा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें रक्षा सहयोग को विस्तार देने, उर्वरकों की आपूर्ति में सहयोग तथा रूस के सुदूर पूर्व में भारत की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने भारत एवं रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने तथा बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^