मोदी 11 अक्टूबर को शिव सृष्टि का करेंगे शिवार्पण: शिवराज
19-Sep-2022 11:12 PM 7977
भोपाल, 19 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में 11 अक्टूबर को शिव सृष्टि का शिवार्पण करेंगे। महाकाल मंदिर परिसर का लोकार्पण श्री मोदी के करकमलों से होगा। यह इस सदी की महत्वपूर्ण घटना होगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां बेहतर ढंग से की जाएं। श्री चौहान निवास पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के श्री महाकाल मंदिर उज्जैन भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्यक्रम अविस्मरणीय उत्सव बने। इसके लिए प्रतिष्ठित कलाकारों की भागीदारी हो। उज्जैन जगमग हो। मध्यप्रदेश के हर मंदिर पर रोशनी हो। पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देख सके इसकी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^