मिसेज इंडिया ग्लोब 2024 का ताज पहनना व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं: अनुराधा गर्ग
28-Nov-2024 08:03 PM 8604
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (संवाददाता) मिसेज इंडिया ग्लोब 2024 अनुराधा गर्ग ने कहा कि मिसेज़ इंडिया का खिताब सिर्फ़ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की वकालत करने और दूसरों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने का एक मंच है। अनुराधा गर्ग के मिसेज़ इंडिया 2024 का ताज पहनने के बाद घर वापसी समारोह एक भव्य स्वागत के साथ मनाया जा रहा है।इस समारोह में उनकी प्रतिष्ठित खिताब तक पहुंचने की उनकी अविश्वसनीय यात्रा का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम अनुराधा के जीवन में महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम सुंदरता और शालीनता के प्रतीक के रूप में ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के रूप में देखी जा रही है। मिसेज इंडिया 2024 सीजन 5 प्रतियोगिता में अनुराधा की जीत ने उन्हें आगामी मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। अनुराधा ने अपने स्वागत के दौरान कहा, "मिसेज इंडिया ग्लोब 2024 का ताज पहनने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह खिताब सिर्फ़ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की वकालत करने और दूसरों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने का एक मंच है। मैं मिसेज ग्लोब में भारत का प्रतिनिधित्व करने और हमारी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों को दुनिया के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूँ।" मिसेज इंडिया इंक की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा ने अनुराधा की उपलब्धि पर अपना गर्व और उत्साह साझा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^