मिस यूनिवर्स इंडिया में डॉक्टर शाम्भवी झा करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व
04-May-2025 10:43 PM 4712
पटना, 04 मई (संवाददाता) मिस यूनिवर्स इंडिया में मधुबनी की डॉक्टर शाम्भवी झा बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिये मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा रविवार को राजधानी पटना के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कैम्पस में ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में बिहार के कोने-कोने से आई कई प्रतिभागी लड़कियों के बीच डॉक्टर शाम्भवी ने बाजी मारी है और वह अब मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। ऑडिशन के दौरान जज में रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद,मिस यूनिवर्स इंडिया '24 रिया सिंघा, मिस यूनिवर्स बिहार '24 काजल चौधरी, मिस यूनिवर्स इंडिया के डायरेक्टर अमजद खान और मिस यूनिवर्स बिहार की डायरेक्टर नीतू कुमारी मौजूद रही। इस अवसर पर निखिल आनंद ने कहा कि बिहार ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में सीधे प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। मिस यूनिवर्स इंडिया 24 रिया सिंघा ने कहा बिहार अद्भुत राज्य है। यहां के प्रतिभागियों में गजब की प्रतिभा है। यहां की विजेता अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनमें अपार संभावनाएं हैं। मैं उन्हें जीत की बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। नीतु कुमारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^