नाबालिग बेटे ने की सौतेली मां की हत्या
19-Oct-2021 03:16 PM 5472
अजमेर |संभाग के नागौर जिला अन्तर्गत ग्राम खोखर(कुचामन) स्कूल के पीछे स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को उसी के ही सौतेले पुत्र ने घरेलू विवाद के चलते जान से मार दिया। सरोज नामक महिला का शव लहूलुहान हालत में उसके घर मे मिला। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि महिला का कत्ल उसी के सौतेले बेटे ने रात को हुए किसी घरेलू विवाद के बाद कर दिया। घटना के वक्त मृतका का पति व्यापारिक कारणों से दिल्ली गया हुआ था। वहीं, सुबह घर पहुंचने पर उसे पत्नी का लहूलुहान शव मिला जिस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला घर पर अपने सौतेले बेटे के साथ अकेली ही थी। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया जिस पर नाबालिग सौतेले बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या दी। घटना की जानकारी मिलने पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कुचामन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और कुचामन पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कुचामन सीओ धर्मवीर जानू सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वृताधिकारी धर्मवीर जानू ने हत्या की इस वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। killed..///..minor-son-killed-step-mother-323942
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^