मेरा पिया घर आया का रीक्रिएटेड वर्जन रिलीज
09-Oct-2023 11:33 AM 1855
मुंबई, 09 अक्टूबर (संवाददाता) फिल्म याराना के सुपरहिट गाना मेरा पिया घर आया का रीक्रिएटेड वर्जन रिलीज कर दिया गया है। फिल्म याराना में मेरा पिया घर आया माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। अब इस गाने का रीक्रिएटेड वर्जन रिलीज कर दिया गया है। यह गाना सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। सनी लियोनी ने इस गाने के जरिये माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया है।इस गाने को नीति मोहन ने गाया है और एंबी, माया गोविंद ने लिखा है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस डांस नंबर को दोबारा बनाया। इस गाने को मूल रूप से सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।इस ट्रैक को मूल रूप से कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने दिया था। सनी लियोनी इस गाने में जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सनी को इस गाने में देख कर फैस उनकी तारीफ कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^