मीरवाइज उमर फारूक ने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की अपील की
02-Aug-2024 10:47 PM 7763
श्रीनगर 02 अगस्त (संवाददाता) हुर्रियत के अध्यक्ष और कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को अधिकारियों से राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की अपील की। श्रीनगर की जामिया मस्जिद में अपने शुक्रवार के उपदेश में मीरवाइज ने कश्मीरी राजनीतिक कैदियों, जिसमें नेतृत्व भी शामिल है, की स्थिति के बारे में भी बात की और इसे बेहद परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा “ हमने बार-बार भारत सरकार से इन कैदियों और युवाओं की रिहाई की अपील की है, लेकिन इसके बजाय कश्मीरियों की और गिरफ्तारियां जारी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^