मतदान करने की अपील की धनखड़ ने
07-May-2024 05:49 PM 5606
नयी दिल्ली,07 मई (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा है कि उनकी भागीदारी से देश की ताकत बढ़ेगी। श्री धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि लोगों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट अवश्य करना चाहिए। वोट देना अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि वोट से शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित हाेती है। उन्होंने कहा, ‘‘ यही भागीदारी हमारे देश की ताकत बनेगी और रीढ़ की हड्डी बनेगी।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के वोट से शासन की रुपदेखा, अर्थव्यवस्था की स्थिति और दुनिया में देश की ताकत परिभाषित होगी। उन्होंने कहा,“ मैं सभी को और विशेष रुप से पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को आह्वान करता हूँ कि वे मतदान अवश्य करें। यह मौका बिल्कुल नहीं चूके, इसका अफसोस जिंदगी भर आपको परेशान करेगा। मैंने हर बार वोट किया है। इस बार भी दूंगा। आप भी दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^