मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भारत मंडप में लोगों को बना रहा है जागरूक
18-Nov-2024 09:26 PM 3885
नयी दिल्ली 18 नवंबर (संवाददाता) ‘स्वास्थ्य ही धन है’ और यहीं जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों को दे रहा है और वह भी अनोखे अंदाज में। भारत मंडपम के हॉल नंबर तीन में स्थापित स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन में सोमवार को जब दर्शक पहुंचे उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। पहले लोक नृत्यांगना ने अपनी बेहतरी प्रस्तुति से लोगों को आकर्षित किया। इसके बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने आगंतुकों को स्वास्थ्य को लेकर जागरू किया। मंत्रालय की ओर से यहां पर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक बनाने के लिए अगल-अलग डेस्क लगाए गए हैं, जहां पर लोगों रक्त जांच, शुगर और रक्तचाप, नेत्र जांच जैसे अन्य जांच किये जा रहे हैं और वह भी निःशुल्क।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^