मनोज सिन्हा ने किया अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण
05-May-2025 11:05 PM 2470
श्रीनगर 05 मई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां पंथा चौक पर अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय और यात्री निवास के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और समीक्षा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्हें बताया गया कि चार मंजिलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी दो मंजिलों का निर्माण जून महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^