मनन के गोल से जगुआर ने सिटी को हराया
08-Nov-2022 07:46 PM 6323
दिल्ली 08 नवंबर (संवाददाता) फुटबाल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में खेले गए मैच में मंगलवार को नेहरू स्टेडियम पर जगुआर एफसी ने सिटी फुटबाल क्लब को मनन बलूनी के एकमात्र गोल से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए। उतार चढ़ाव वाले मुकाबले में जगुआर के गोल कीपर यश कुलकर्णी ने कई सुंदर बचाव किए। पुरस्कार स्वरूप यश को मैन आफ द मैच आंका गया। विजेता टीम ने पांच मैच खेल कर पहली जीत अर्जित की है। तीन हार और एक ड्रॉ के साथ जगुआर ने चार अंक जुटाए हैं। सिटी ने छह मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ सात अंक बनाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^