मनमोहन को देश सदैव याद रखेगाः सचदेवा
27-Dec-2024 10:58 PM 5461
नयी दिल्ली 27 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि देश की आर्थिक सुधार और प्रगति को लेकर लिये गए कड़े फैसले के लिए डॉ मनमोहन सिंह को देश सदैव याद रखेगा। श्री सचदेवा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के घर गए और उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "आज हम सभी के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों के लिए डॉ. मनमोहन सिंह साहब एक अभिभावक और मार्गदर्शक जैसे थे। हम जैसे जितने लोग पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे, उनके लिए डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना एक निजी क्षति है। उनका जाना एक अभिभावक के जाने के समान है। देश की आर्थिक सुधार एवं प्रगति को लेकर लिए गए कड़े फैसले के लिए डॉ मनमोहन सिंह साहब को देश सदैव याद रखेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^