‘मन की बात’ कार्यक्रम ने एक सामाजिक क्रांति का किया शंखनाद: शिवराज
30-Apr-2023 07:46 PM 4345
भोपाल, 30 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने एक सामाजिक क्रांति का शंखनाद किया है। श्री चौहान ने यहां प्रधानमंत्री श्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मन की बात देश के जन-जन की बात है। यह एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात के माध्यम से बेहतर कार्य करने वाले अलग-अलग लोगों को समाज के सामने लाने का मौका मिलता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^