मंगोलपुरी में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह में किया कन्यादान
17-Apr-2024 08:59 PM 4687
नयी दिल्ली 17 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को मंगोलपुरी में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और बेटियों का कन्यादान कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ एक विवाह का आयोजन भर नहीं है, अपितु इसके समाज हित में बड़े दूरगामी सकारात्मक परिणाम हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भलाई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^