ममता ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
12-Apr-2025 10:00 PM 5232
कोलकाता, 12 अप्रैल (संवाददाता) नए वक्फ अधिनियम के विरोध में राज्य के कुछ हिस्सों में अशांति की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को लोगों से संयम बरतने और धर्म के नाम पर किसी भी ‘अधार्मिक’ कृत्य में शामिल होने से बचने की अपील की। ​​सुश्री बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना या किसी राजनीतिक दल का जिक्र किए बिना लोगों से ‘राजनीतिक लाभ के लिए दंगे भड़काने’ से गुरेज करने भी आगाह किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक बंगाली में लिखे पोस्ट में कहा,“सभी धर्मों के लोगों से मेरी ईमानदारी से अपील है कि वे शांत रहें और संयम बरतें। धर्म के नाम पर किसी भी अधार्मिक कृत्य में शामिल न हों। हर इंसान की जान कीमती है, राजनीतिक लाभ के लिए दंगे न भड़काएँ। जो लोग अशांति भड़का रहे हैं, वे केवल समाज को नुकसान पहुँचा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^