ममता बनर्जी शाहजहां का संरक्षक: स्मृति
10-Apr-2024 10:57 PM 8671
अमेठी 10 अप्रैल (संवाददाता) संदेश खाली में महिला उत्पीड़न को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये कहा कि लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान की नही बल्कि शेख शाहजहां की रक्षा करती नजर आ रही थी। उन्होने कहा कि शेख शाहजहां को बचाने वाली ममता बंदोपाध्याय को अब जनता के सम्मुख जवाब देना पड़ेगा। श्रीमती ईरानी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि एक लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान कि नहीं बल्कि शेख शाहजहां की रक्षा करती हुई आ रही थी। आज कोर्ट का यहह आदेश कि संदेश खाली में जिन महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। जिन महिलाओं का शारीरिक शोषण हुआ। जिन गरीबों की जमीनें लूटी गई। उन सभी मामलों को कोर्ट ने सीबीआई के हवाले करने का आदेश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^