महिलाओं ने किया युवा कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
15-Aug-2023 10:49 PM 5640
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (संवाददाता) भारतीय युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘सुपर शक्ति शी’ के तहत स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को महिलाओं को प्रमुखता दी उनसे अपने मुख्यालय में ध्वजारोहण कराया। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ने इस कार्यक्रम की शुरुआत बेंगलुरु से की थी और उसे पूरे देश में जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना था कि संगठन ने देश में महिला सशक्तिकरण के लिए अपने बेंगलुरु के अधिवेशन बेंगलुरु में ‘सुपर शक्ति शी’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी और स्वतंत्रता दिवस आज देश भर में जिला और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^