महिलाओं के साथ अन्याय के विरुद्ध 29 से राष्ट्रव्यापी आंदोलन : अलका लाम्बा
25-Jul-2024 07:49 PM 7292
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (संवाददाता) महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अन्याय की घटनाएं तेजी से बढ रही है लेकिन भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे है इसलिए उसे जगाने के लिए महिला कांग्रेस 29 जुलाई से राजधानी दिल्ली से देशव्यापी आंदोलन शुरु करेगी। सुश्री लाम्बा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मध्य प्रदेश में दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। देश के विभिनन हिस्सों में हर रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं लेकिन भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं और इस बारे में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए उनका संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरु करेगा। देशभर की महिलाएं 29 जुलाई को यहां जंतर मंतर पर एकत्रित होंगी। इस आंदोलन को फिर राज्यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों से ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^