महिला स्वयं सहायता समूह राष्ट्र के आर्थिक विकास का प्रमुख आधार-बागडे
30-Dec-2024 08:12 PM 3709
जयपुर, 30 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि महिला स्वयं सहायता समूह राष्ट्र के आर्थिक विकास का प्रमुख आधार है। श्री बागडे सोमवार सायं जवाहर कला केंद्र में आयोजित “सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला-2024” पहुंचे और इस दौरान वहां देशभर से आए महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेला “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का अनुपम उदाहरण है। राज्यपाल ने मेले में लगे विभिन्न राज्यों के महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए इस तरह के मेलों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला उत्पादों को बड़े स्तर पर बाजार मिलता है। उन्होंने वहां प्रदर्शित भारत के विभिन्न प्रांतों के हस्तशिल्प, कारीगरी, वस्त्र उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) के भास्कर सांवत ने उनकी अगवानी की और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने विभिन्न स्टॉल और उत्पादों के बारे में बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^