महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी राजस्थान के विकास की दिशा- भजनलाल
20-Jun-2024 10:40 PM 8889
जयपुर, 20 जून (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को विकसित एवं अग्रणी बनाने में महिला वर्ग की समान भागीदारी आवश्यक बताते हुए कहा है कि महिला शक्ति के सुझावों से राजस्थान के विकास की दिशा तय होगी। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में महिलाओं, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली छात्राओं के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट किसी भी सरकार की आर्थिक नीतियों का एक दस्तावेज होता है जो प्रदेश के विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला शक्ति से संबंधित विषयों पर मिले सुझावों का उचित परीक्षण कर आगामी परिवर्तित बजट 2024-25 में समावेशित करने का प्रयास किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^