महिला सशक्तिकरण की राशि में 80 प्रतिशत केवल प्रचार. प्रसार पर ही खर्च कर दिया: आचार्य
17-Feb-2024 09:57 PM 5541
उदयपुर 17 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस प्रवक्ता कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये खर्च हो रही राशि में से 80 प्रतिशत राशि केवल प्रचार में खर्च कर दी गयी। सुश्री आचार्य ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के तहत जो राशि स्वीकृत की गयी है, उसका तीन चाैथाई प्रचार.प्रसार पर ही खर्च कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाजन में उनकी भागीदारी कम होती जा रही है। कम वेतन के कामों की तरफ महिलाओं का प्रतिशत बढ़ रहा है। देश में महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। जिस क्षेत्र से वह आती हैं, वहां भी महिलाओं के हालात बहुत खराब है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^