महिला पहलवानो के समर्थन में आये क्रिकेटर
28-Apr-2023 08:50 PM 4006
नई दिल्ली 28 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी महिला पहलवानो के समर्थन में अब क्रिकेट जगत की महान हस्तियां भी सामने आने लगी हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाजी नवजोत सिंह सिद्धू और धुरंधर वीरेन्द्र सहवाग ने महिला पहलवानो का समर्थन करते हुये घटना की जांच की मांग की है। सहवाग ने ट्वीट किया “ बहुत दुःख की बात है कि हमारे चैंपियंस जिन्होंने देश का बड़ा नाम किया है , झंडा लहराया है , हम सबको इतनी ख़ुशियाँ दी हैं, उन्हें आज सड़क पर आना पड़ा है। बड़ा संवेदनशील मामला है और इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। उम्मीद है खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^