महिला मुक्केबाजों के लिये बढ़ रहे अवसर : मैरी कॉम
13-Mar-2023 07:55 PM 3462
नयी दिल्ली, 13 मार्च (संवाददाता) दिग्गज भारतीय मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने महिला विश्व चैंपियनशिप की ब्रांड अंबैसडर बनने पर सोमवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हुए तीव्र बदलावों के कारण महिला मुक्केबाजों को ज्यादा अवसर मिल रहे हैं। मैरी कॉम ने यहां पत्रकारों से कहा, “पिछले कुछ सालों में (महिला मुक्केबाजी का परिदृश्य) काफी हद तक बदला है। पुरुष मुक्केबाजी की तुलना में महिलाओं के आयोजन ज्यादा नहीं होते थे। पहले (राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में) कुछ राज्यों की महिलाएं ही हिस्सा लेती थीं। अब हम देखते हैं कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं या विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में.... भारत में जितनी भी प्रतियोगिताएं होती हैं उनमें सभी राज्य अपनी महिलाओं को भेज रहे हैं। सिर्फ सीनियर महिलाओं के लिये ही नहीं बल्कि यूथ, जूनियर और सब-जूनियर स्तर पर भी लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिल रहा है। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^