महिला एकदिवसीय विश्वकप में भारत, पाकिस्तान की पांच अक्टूबर को होगी भिड़ंत
16-Jun-2025 08:02 PM 5572
दुबई 16 जून (संवाददाता) आगामी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अक्टूबर को होने वाला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा। आज जारी किये महिला एकदिवसीय विश्वकप कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बंगलादेश के खिलाफ बेंगलुरु में होगा। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान एक अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी, वह आठ अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^