महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए निर्मला सीतारमण पर्यवेक्षक नियुक्त
03-Dec-2024 12:25 AM 2474
मुंबई 02 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को होने वाली महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, पार्टी के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुश्री सीतारमण के अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी भाजपा संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के दोनों शीर्ष नेता महाराष्ट्र भाजपा के सभी 132 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शामिल होंगे, जो पार्टी के नए राज्य विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^