महाराष्ट्र विधान सभा का सत्रावसान
30-Dec-2022 10:54 PM 7365
नागपुर, 30 दिसम्बर (संवाददाता) महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को सत्रावसान कर दिया गया। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सत्रावसान के आदेश को पढ़ा और घोषणा की कि बजट सत्र 27 फरवरी, 2023 से मुंबई में शुरू होगा। दो सप्ताह का सत्र 19 दिसंबर से शुरू हुआ था। 19 दिसंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 10 बैठकें हुई थीं। अध्यक्ष ने निर्धारित कार्य संचालन में दिए गए सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^