महाराष्ट्र में तीन किशोर तालाब में डूबे
21-Feb-2022 08:34 PM 3543
औरंगाबाद, 21 फरवरी (AGENCY) महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के भागसीमाता गढ़ के पास शेकापुर में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना में तीन किशोर एक खेत के तालाब में डूब गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना साेमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े बारह बजे हुई जब तालाब के पास दो साइकिलें नजर आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दमकल की मदद से सभी शवों को खेत के तालाब से बाहर निकाला। सभी मृतक वालुज के बजाज नगर इलाके से साइकिल से आए थे। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान प्रतीक आनंद भिसे (15), तिरुपति मालोजी कुडलकर (17) और शिवराज संजय पवार (17) के रूप में हुई है, जो बजाज नगर वालुज के सारा संगम इलाके के निवासी हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^