महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को जिताएगा राजस्थानी समाज-भजनलाल
16-Nov-2024 01:25 PM 1962
पुणे, 16 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्र्रेस और इसके सहयोगी राजनीतिक दलों पर सिर्फ झूठ एवं लूट की बात करने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि चुनाव के समय अफवाहों को सहारा लेने वाली कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है लेकिन महाराष्ट्र की जनता इन भ्रष्टाचारियों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी और महाराष्ट्र में राजस्थानी समाज महायुति गठबंधन को जितायेगा। श्री शर्मा शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत पुणे के भोसरी में आयोजित राजस्थानी समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महायुति प्रत्याशी महेश किसनराव लांडगे को समर्थन देकर विजयी बनाने के लिए अपील भी की। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस और इसके सहयोगी सिर्फ झूठ एवं लूट की बात करते हैं तथा महाअघाड़ी गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है, जिसने जनता को ठगा है। महाराष्ट्र को ऐसे ठगबंधन की जरूरत नहीं है, जो जनता को धोखे के सिवा कुछ न दे सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^