महाराष्ट्र में कोरोना के 4,255 नये मामले, 3 नई मौतें
17-Jun-2022 12:04 PM 8738
औरंगाबाद/मुंबई, 17 जून (AGENCY) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,255 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इस दौरान तीन की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। इन्हीं नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,23,697 तक पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1,47,880 है। इस बीच, 2,879 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इसी के साथ अब तक महामारी से उबर चुके कुल मरीजों की संख्या 77,55,183 हो गई है। राज्य के रिकवरी रेट में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो 97.87 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। राज्य भर से अब तक 8,14,72,916 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 79,23,697 पॉजिटिव पाये गये हैं यानि कि 9.73 प्रतिशत। बुलेटिन में कहा गया, वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 20,634 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, मराठावाड़ा क्षेत्र से कोरोना के 18 नये मामले दर्ज हुये हैं, इनमें औरंगाबाद से आठ, लातूर से छह, ओस्मानाबाद से दो और नादेंड व बीड से एक-एक की पुष्टि हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^